National News : आज शुक्रवार 11 सितंबर को भारतीय शेयर मार्केट अचानक धड़ाम हो गया. कारोबार की शुरुआत होते ही शेयर अचानक भरभराकर टूटने लगे. निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा हो गये. सेंसेक्स-निफ्टी (Nifty) इंडेक्स 700 अंक तक टूट गया. कई ताकतवर शेयर तीन फीसदी तक लुढ़क गये. शेयर सेक्टर रेड जोन में आ गये.
BSE मार्केट कैप 483 लाख करोड़ रुपये से 5 लाख करोड़ रुपये घटकर 478 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. बीएसई (BSE) के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 8 शेयर ही मामूली तेजी पर कारोबार कर रहे हैं. बाकी बचे 22 शेयरों में भारी गिरावट है. बजाज फाइनेंस (Bajaj) , महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra ) और टाटा स्टील (Tata Steel) शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूट गये हैं, एलटी, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और रिलायंस जैसे हैवीवेट शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी है.
जानकारों का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार की सर्वाधिक बड़ी चिंता वर्तमान में यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है. यमन स्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित बलों के बीच लड़ाई तेज हो गयी है. इस कारण मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बलवती हो गयी है.
बता दें कि अगर कच्चा तेल लंबे समय तक 100 डॉलर से ऊपर बना रहता है तो भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों के लिए मुश्किल बढ़ जायेगा.आयात बिल बढ़ने के भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ेंगा,
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

