National News : नयी दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को BRICS समिट का आयोजन होने जा रहा है. खबर है कि इस वजह से हवाई सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों के फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन की उड़ानों पर रोक लगा दी गयी है. यह आदेश डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से जारी किया गया है.
DGCA द्वारा ट्रेनिंग सेंटर्स आदेश दिया गया है कि उड़ानों पर प्रतिबंध 11 सितंबर शुक्रवार सुबह सात बजे से 13 सितंबर रात 11 बजे तक लागू रहेगा. किसी भी एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने अनुमति नहीं दी जायेगी,
जिन राज्यों के लिए आदेश जारी किया गया है, उनमे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मौजूद ट्रेनिंग सेंटर्स शामिल हैं.
स्ट्रीट वेंडर्स पर प्रतिबंध : नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) ने कहा है कि ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली के कई इलाकों में स्ट्रीट वेंडर्स को स्टॉल न लगाने का आदेश दिया गया है.NASVI के अनुसार इंडिया गेट, मदनगीर, भीकाजी कामा प्लेस, वसंत विहार, साकेत और आरके पुरम जैसे इलाकों के वेंडर्स ने जानकारी दी है कि पुलिस स्टॉल लगाने से मना किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

