Search

 
 
 

BRICS समिट से क्या हासिल होगा? पी चिदंबरम के सवाल पर भड़की भाजपा, नाराज फूफा करार दिया

National  News : पी चिदंबरम केअनुसार पिछले दो या तीन BRICS समिट से भारत के पक्ष में कोई ठोस फायदा या ठोस नतीजा  नहीं मिला है. कहा कि हम(भारत) BRICS, SCO , G20, QUAD का हिस्सा हैं. हमें इससे क्या फायदा मिल रहा है?
 
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)

 National  News :  भारत में 12 सितंबर से शुरू होने वाले BRICS समिट को लेकर कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत हो गयी है. कांग्रेस के पूर्व वित्त और गृह मंत्री रहे  पी चिदंबरम के बयान पर भाजपा ने ह्ल्ला बोला  है.  दरअसल चिदंबरम ने BRICS, SCO, G20 और QUAD  आदि समिट में शामिल होने पर सवाल उठाया था कि इन मंचों से भारत को क्या फायदा हो रहा. चिदंबरम के सवाल पर भाजपा ने  चिदंबरम को नाराज फूफा करार दिया है. 

 

 
 

पी चिदंबरम केअनुसार पिछले दो या तीन BRICS समिट से भारत के पक्ष में कोई ठोस फायदा या ठोस नतीजा  नहीं मिला है. कहा कि हम(भारत) BRICS, SCO , G20, QUAD का हिस्सा हैं. हमें इससे क्या फायदा मिल रहा है?  

 

 

चिदंबरम के बयान पर भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट किया.  उन्होंने चिदंबरम को नाराज फूफा बताया. तंज कसा ति जब भी भारत में कुछ अच्छा होता है, नाराज फूफा कांग्रेस उससे परेशान  होने लगती है. भंडारी ने कहा कि भारत BRICS समिट की मेजबानी क्यों कर रहा है, इस पर होमवर्क कर लेना चाहिए था.कांग्रेस को बेसिक गूगल सर्च कर लेना चाहिए था.
 

प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि BRICS देशों को भारत का एक्सपोर्ट लगभग 85 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. BRICS समूह दुनिया की आधी आबादी और करीब 40 फीसदी ग्लोबल GDP का प्रतिनिधित्व करता है. कांग्रेस को भारत की प्रगति पसंद नहीं है.


बता दें कि भारत 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 18वें BRICS लीडर्स समिट की मेजबान है. भारत चौथी बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. समिट का मुख्य विषय Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability रखा गया है.
 

समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,  दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन समेत दूसरे सदस्य देशों के नेता शामिल होंगा प्रधानमंत्री मोदी मेजबानी करेंगे. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग  भी समिट में शामिल हो सकते हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही