Search

 
 
 

बिहार के बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े डकैती, करोड़ो के आभूषण समेट ले गए बदमाश

Bettiah News: इस डकैती में 8 अपराधी शामिल थे, सभी बाइक से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. इन अपराधियों ने शोरूम के कर्मियों के हथियार का भय दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया. फिर शोरूम में रखे करीब-करीब सभी आभूषणों को समेटकर फरार हो गए.
 
सेनको शोरूम, बेतिया

Bettiah News: बेतिया में हथियारबंध अपराधियों ने बुधवार को सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम को निशाना बनाया है. अपराधियों ने शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े दुकान से सोने और हीरे के आभूषण लूटकर फरार हो गए. लूटे गए आभूषणों की कीमत 30-40 करोड़ के बीच बताई जा रही है. 

 

जानकारी के मुताबिक इस डकैती में 8 अपराधी शामिल थे, सभी बाइक से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. इन अपराधियों ने शोरूम के कर्मियों के हथियार का भय दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया. फिर शोरूम में रखे करीब-करीब सभी आभूषणों को समेटकर फरार हो गए. 

इसे भी पढ़ें:

दोपहर के करीब साढ़े 12 बजे हुई इस घटना से इलाके में व्यापारियों में दहशत का माहौल है. सुप्रिया रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड शोरूम का उद्घाटन अगस्त 2025 में हुआ था. 

 

शोरूम में लूट की सूचना पर डीआईजी हरकिशोर राय और एसएसपी कुमार गौतम घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने शोरूम का जायजा लिया और पुलिस टीम को जरूरी निर्देश दिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही