Search

 
 
 

Bokaro News: BSL के ठेका श्रमिकों को मिलेगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा

Bokaro News: इस योजना के अंतर्गत एक साल के लिए ठेका श्रमिकों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य किसी अप्रत्याशित दुर्घटना की स्थिति में श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना
 
फाइल फोटो

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कार्यरत ठेका श्रमिक और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की पहल प्रबंधन ने की है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बीएसएल में कार्यरत ठेका श्रमिकों हेतु 'समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना' के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है.

 

इस योजना के अंतर्गत 18 नवंबर 2026 से 17 नवंबर 2027 तक की अवधि यानी एक साल के लिए ठेका श्रमिकों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य किसी अप्रत्याशित दुर्घटना की स्थिति में श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना तथा कठिन परिस्थितियों में उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता करना है.

इसे भी पढ़ें:

यह बीमा पॉलिसी बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट (बोकारो स्टील प्लांट के ठेकेदारों का पंजीकृत ट्रस्ट) के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है. योजना के तहत आई.पी. नंबर से निर्गत सक्रिय गेट पास वाले प्रत्येक ठेका श्रमिक को बीमा सुरक्षा के दायरे में लाना अनिवार्य किया गया है. 

 

पॉलिसी की अवधि के दौरान कार्यस्थल अथवा कार्यस्थल के बाहर किसी भी दुर्घटना के कारण श्रमिक की मृत्यु होने की स्थिति में उनके नामित आश्रित को 10 लाख की बीमा राशि प्रदान की जाएगी. इस प्रकार, यह योजना किसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित परिवार को संभावित आर्थिक संकट से उबरने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगी.

 

योजना के अंतर्गत प्रति श्रमिक वार्षिक प्रीमियम की कुल राशि ₹991.20 निर्धारित की गई है. इसमें से ₹584.10 का वार्षिक अंशदान ठेका श्रमिक द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि शेष राशि संबंधित ठेकेदार द्वारा वहन की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही