Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BSL ने फिर रचा इतिहास, 16 साल बाद नेशनल मैनेजमेंट गेम्स का खिताब अपने नाम किया

बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों की टीम ने '35वें नेशनल मैनेजमेंट गेम्स' में नेशनल चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया है. इस प्रतियोगिता में सेल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, आईओसीएल, एनएचपीसी, एलएंडटी और ओएनजीसी समेत 150 से अधिक सरकारी और निजी संस्थानों की टीमें शामिल हुई थीं. सबसे पहले इन टीमों के बीच पांच कठिन क्षेत्रीय प्रारंभिक दौर का आयोजन किया गया. इसके बाद ग्रैंड फिनाले में देश की 19 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने हिस्सा लिया.
Advertisement
Advertisement
  • नेशनल मैनेजमेंट गेम्स में बीएसएल की शानदार जीत
  • 16 वर्षों बाद सेल के नाम राष्ट्रीय खिताब

Bokaro :  बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के अधिकारियों की टीम ने '35वें नेशनल मैनेजमेंट गेम्स' में नेशनल चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया है. इस प्रतियोगिता में सेल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, आईओसीएल, एनएचपीसी, एलएंडटी और ओएनजीसी समेत 150 से अधिक सरकारी और निजी संस्थानों की टीमें शामिल हुई थीं. सबसे पहले इन टीमों के बीच पांच कठिन क्षेत्रीय प्रारंभिक दौर का आयोजन किया गया. इसके बाद ग्रैंड फिनाले में देश की 19 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने हिस्सा लिया. 

 

इस कड़े मुकाबले में बीएसएल की ओर से हॉट स्ट्रिप मिल के वरीय प्रबंधक राहुल रंजन पंडा और सीएमएम-सीटीएस के वरीय प्रबंधक ओवैस अहमद की टीम ने बेहतरीन रणनीति, सही व्यावसायिक फैसलों और वित्तीय समझ का प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया.  प्रतियोगिता में एनटीपीसी की टीमों ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. 

 

बीएसएल की जीत काफी खास है, क्योंकि 16 साल बाद सेल ने फिर से नेशनल मैनेजमेंट गेम्स का खिताब जीता है. इससे पहले वर्ष 2010 में भी बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम ने यह खिताब जीता था.  बोकारो स्टील प्लांट  के शीर्ष प्रबंधन ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल अधिकारियों के व्यक्तिगत कौशल को दर्शाती है, बल्कि संयंत्र में नवाचार, व्यावसायिक दक्षता और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति बीएसएल की निरंतर प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही