Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट 2022-23 : क्रिप्टोकरेंसी पर 30 फीसदी टैक्स, इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं , कॉरपोरेट टैक्स में कटौती

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं. सीतारमण ने 2019 में अपना पहला बजट पेश किया था.  सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट में विकास को प्रोत्साहन दिया गया है. इस बजट में युवाओं को 16 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है. कहा गया है कि इस बजट से अगले 25 सालों की बुनियाद रखी जायेगी.

डिजिटल रुपये लॉन्च करेगा आरबीआई

आरबीआई 2022-2023 में डिजिटल रुपया लॉन्च करेगी. इसे ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके जारी किया जायेगा. इसे आप भारत सरकार की क्रिप्टोकरेंसी कह सकते हैं. वित्त मंत्री के मुताबिक, इससे अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी.  डिजिटल करेंसी यानी क्रिप्टोकरेंसी से इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा. वहीं घाटा होने पर भी क्रिप्टो निवेशकों को टैक्स देने होंगे. इसके अलावा डिजिटली एसेट्स को वर्चुअली ट्रांसफर करने पर 1 फीसदी टीडीएस  भी लगेगा. इसे भी पढ़े : राज्यभर">https://lagatar.in/break-on-judicial-work-across-the-state-advocates-united-to-demand-advocate-protection-act/">राज्यभर

में न्यायिक कार्यों पर लगा ब्रेक, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग के लिए एकजुट हुये अधिवक्ता

18 फीसदी से घटकर 15 फीसदी हुआ कॉर्पोरेट टैक्स

सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी करने का ऐलान किया है. दिव्यागों को भी टैक्स राहत का ऐलान किया गया है. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी की जायेगी. ऐसा करने से राज्य सरकार के कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा लाभों में मदद मिलेगा. साथ ही उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने में सहायता मिलेगी. इसे भी पढ़े : CM">https://lagatar.in/cm-hemants-hard-work-brought-color-displaced-people-due-land-acquisition-in-coal-sector-will-get-a-contract-up-1-crore/">CM

हेमंत की मेहनत लायी रंग, कोयला क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से हुए विस्थापितों को मिलेगा 1 करोड़ तक का कॉन्ट्रैक्ट

इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

बजट में इस बार इनकम टैक्स की स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया. पुराना टैक्स स्लैब ही लागू होगा.  यानी  टैक्सपेयर्स को इस बार भी बजट में कोई राहत नहीं मिली. लगातार 9वें साल टैक्स स्लैब में सरकार ने नहीं किया बदलाव. आईटीआर में भूल सुधार का नया मैक्निज्म लागू होगा. टैक्स में गड़बड़ी होने पर 2 साल तक आप सुधार कर सकेंगे. साथ ही दिव्यांग के माता-पिता को टैक्स में छूट मिलेगी. इसे भी पढ़े : बजट">https://lagatar.in/garhwa-rape-of-minor-shameful-decree-of-panchayat-instructions-not-to-get-fir/">बजट

2022-23 : क्रिप्टोकरेंसी पर 30 फीसदी टैक्स, इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं , कॉरपोरेट टैक्स में कटौती

महंगा होगा बिना इथेनॉल वाला पेट्रोल

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के आखिर में घोषणा की कि एक अक्टूबर 2022 से देश में बिना इथेनॉल मिक्स वाले ईंधन पर 2 रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क लगेगा. इसके पीछे सरकार ने ईंधन में इथेनॉल की ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने का तर्क दिया है. ऐसे में 1 अक्टूबर के बाद से देश में बिना ब्लेंडिंग वाला पेट्रोल महंगा हो जा/sगा.

हीरों के जेवर होंगे सस्ते

हीरों के जेवरात पर कस्टम ड्यूटी घटाई गयी और छातों पर इंपोर्ट ड्यूटी 20 फीसदी बढ़ाई गयी है. इस तरह हीरे के जेवर सस्ते होंगे. वहीं विदेश से आने वाले छातों पर अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. मोबाइल चार्जर भी सस्ता हो गये हैं.  वहीं चमड़े का सामान, कपड़ा और जूते-चप्पल भी  सस्ते हो गये हैं. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-smart-city-registration-for-the-third-phase-of-e-auction-starts-from-tomorrow-beading-will-be-closed-on-march-5/">रांची

स्मार्ट सिटी : तीसरे चरण के ई-ऑक्शन के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू, 5 मार्च को क्लोज होगी बीडिंग

2022 में 5G सर्विस  होगी शुरू

2022 में 5G सर्विस शुरू की जायेगी और गांवों में ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जायेगा. टेलीकॉम सेक्टर में नौकरी के नये अवसर तलाशे जायेंगे.

 ई-पासपोर्ट में लगी होगी चिप

वित्त मंत्री ने एलान किया है कि इस साल से देश में ई-पासपोर्ट मिलने लगेंगे और उनमें चिप लगी होंगी. ई-पासपोर्ट के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रों को अपग्रेड किया जायेगा और वहां  नई तकनीक आधारित पासपोर्ट सेवाओं को मुहैया कराने के लिए एलोकेशन किया जायेगा. इसे भी पढ़े : मां">https://lagatar.in/pop-singer-rihanna-is-about-to-become-a-mother-picture-flaunting-baby-bump-on-insta-goes-viral/">मां

बनने वाली है पॉप सिंगर रिहाना, इंस्टा पर बेपी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीर वायरल

रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटकर 5 फीसदी

सीतारमण ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक्स पर लगने वाले टैक्स में छूट मिलेगी. वहीं रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी गयी है. नकली गहनों पर कस्टम ड्यूटी 400 रुपये प्रति किलो रहेगी. स्टील के स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी एक और साल के लिए बढ़ाई जा रही है. इसके अलावा खेती से जुड़े सामान सस्ते होंगे. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-smart-city-registration-for-the-third-phase-of-e-auction-starts-from-tomorrow-beading-will-be-closed-on-march-5/">रांची

स्मार्ट सिटी : तीसरे चरण के ई-ऑक्शन के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू, 5 मार्च को क्लोज होगी बीडिंग

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही