Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण कर अपार्टमेंट बनाने वाला लकी गुप बिल्डर शुभम साबू गिरफ्तार

Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है. बिल्डर की गिरफ्तारी रिम्स की जमीन का अतिक्रमण कर अपार्टमेंट बनाकर लोगों को बेचने के मामले में की गई है. इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की खोज में एसीबी की टीम छापेमारी कर रही है,.
Advertisement
Advertisement
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को बिल्डर शुभम साबू को गिरफ्तार कर लिया है. बिल्डर की गिरफ्तारी रिम्स की जमीन का अतिक्रमण कर अपार्टमेंट बनाकर लोगों को बेचने के मामले में की गई है. इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की खोज में एसीबी की टीम छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार बिल्डर शुभम साबू की कंपनी का नाम लकी ग्रुप है. कंपनी अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड में कई बड़े अपार्टमेंट का निर्माण किया है. और कई का निर्माण जारी है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उल्लेखनीय है कि रिम्स की जमीन की बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया था. अतिक्रमित जमीन पर अपार्टमेंट्स बना लिया गया था. बहुत सारे लोगों ने घर भी बना लिये थे. मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण कर बनाये गए अपार्टमेंट और घरों को तोड़ दिया था.

 

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान यह पाया था कि इतने बड़े पैमाने पर जमीन का अतिक्रमण बिना सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नहीं है. इसी वजह से कोर्ट ने मामले की एसीबी जांच का आदेश दिया था. एसीबी ने अंचल कार्यालय के तत्कालीन पदाधिकारियों, बिल्डर व दलालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

 

जांच में एसीबी ने पाया कि अवैध निर्माण पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. फर्जी दस्तावेज और जाली वंशावली के जरिए सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री की गयी थी. एसीबी को एक अन्य आरोपी प्रमोद महतो की तलाश जारी है. उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी किया गया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही