Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: फरार आरोपी मो रोहित के घर चला बुलडोजर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में प्रशासन ने एक फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में प्रशासन ने एक फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई ओडिशा सीमा से सटे नाल्दा हीराकुद कॉलोनी के वार्ड संख्या-1 में न्यायालय के आदेश पर की गई. पूरे अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.

 

 

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई का सामना करने वाला आरोपी एमडी रोहित, मोहम्मद नसीम का पुत्र है. उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.

 

 

प्रशासन ने पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद न्यायालय के निर्देश और विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए बुलडोजर से उसके मकान को जमींदोज कर दिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की गई है.

 

 

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ. प्रशासन ने कहा कि कानून से भागने वाले आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

 

 

मकान तोड़े जाने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. दिनभर इस कार्रवाई की चर्चा होती रही. पुलिस का मानना है कि इस तरह के कदमों से अपराधियों में कानून का डर बढ़ेगा और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही