Search

 
 
 

Jamshedpur News : केंद्रीय मंत्री ने मानगो एलिवेटेड कॉरिडोर का किया निरीक्षण, इस साल के अंत तक बनकर होगा तैयार

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने विश्वास जताया कि परियोजना पूरी होने के बाद मानगो, डिमना चौक और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी.
 

Jamshedpur : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को मानगो में एनएच पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाइओवर) का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली. एलिवेटेड कॉरिडोर के इस साल के अंत तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है. निरीक्षण को दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे.

 

करीब 10 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर जमशेदपुर की महत्वपूर्ण परियोजना है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना पूरी होने के बाद मानगो, डिमना चौक और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी.

 

 

 

मंत्री ने बताया कि परियोजना का एक हिस्सा वन विभाग की जमीन से जुड़ा हुआ है. वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य की रफ्तार प्रभावित हो रही है. उन्होंने राज्य सरकार और वन विभाग से समन्वय बनाकर जल्द एनओसी दिलाकर भूमि उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि परियोजना तय समय पर पूरी हो सके.

 

उन्होंने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से सिर्फ यातायात व्यवस्था ही बेहतर नहीं होगी, बल्कि शहर के आर्थिक और आधारभूत विकास को भी गति मिलेगी. इससे हर दिन हजारों लोगों का सफर आसान होगा और यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही