Search

 
 
 

Dhanbad News: वासेपुर में 50 लाख की ठगी के आरोपी बाबू खान के घर चला बुलडोजर

Dhanbad News: मामला जमीन के कथित फर्जीवाड़े से जुड़ा है. आरोप है कि बाबू खान ने जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर तेतुलमारी निवासी फिरोज खान से 50 लाख रुपये ले लिए थे. बाद में जमीन के कागजात को लेकर विवाद सामने आया.
 
बुलडोजर कार्रवाई

Dhanbad News: जमीन के नाम पर कथित धोखाधड़ी और 50 लाख रुपये की ठगी के मामले में गुरुवार को वासेपुर में जिला प्रशासन का बुलडोजर चला. भूली ओपी क्षेत्र के शमशेर नगर स्थित बाबू खान के मकान पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान बुलडोजर से मकान की बाउंड्री ध्वस्त कर दी गई. कार्रवाई बाबू खान और उनकी पत्नी जरीना खातून के खिलाफ न्यायालय से जारी आदेश के आलोक में की गई. पूरी कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम की मौजूदगी में संपन्न हुई.

 

मामला जमीन के कथित फर्जीवाड़े से जुड़ा है. आरोप है कि बाबू खान ने जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर तेतुलमारी निवासी फिरोज खान से 50 लाख रुपये ले लिए थे. बाद में जमीन के कागजात को लेकर विवाद सामने आया. इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना में कांड संख्या 140/2023 दर्ज किया गया था. मामले में बाबू खान और उनकी पत्नी जरीना खातून को आरोपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें:

मामले में न्यायालय की ओर से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था. इसी आदेश के अनुपालन में गुरुवार को भूली ओपी की पुलिस और जिला प्रशासन की टीम शमशेर नगर पहुंची. कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई. इसके बाद बुलडोजर से मकान की बाउंड्री को ध्वस्त किया गया और कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई.

 

कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम ने बताया कि सदर थाना कांड संख्या 140/2023 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है.इस मामले में सीजीएम न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त हुआ था. जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है. इसी मामले में बाबू खान और उनकी पत्नी जरीना खातून के आवास पर न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई की गई है.

 

गुरुवार को शमशेर नगर में बुलडोजर कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. जमीन के नाम पर 50 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही