Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल में SSC ग्रुप C और D पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,3 नवंबर से कर सकेंगे आवेदन

पश्चिम बंगाल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (WBSSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप C और D के कुल 8477 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है
 

Lagatar desk  :  पश्चिम बंगाल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (WBSSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप C और D के कुल 8477 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 3 नवंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है.

 

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी और योग्यता शर्तें ध्यान से पढ़ें.

 

पात्रता मानदंड:

ग्रुप सी (क्लर्क) उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए. ग्रुप डी उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए.

 

महत्वपूर्ण तिथियां :

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 3 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 दिसंबर 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 3 दिसंबर 2025

 

आवेदन शुल्क:

अनारक्षित, OBC, EWS एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए: ₹400/-
SC / ST / PH उम्मीदवारों के लिए: ₹150/-

फीस भुगतान के तरीके:

डेबिट कार्ड
 क्रेडिट कार्ड
 इंटरनेट बैंकिंग
IMPS
 कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट

 

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.westbengalssc.com/otr/recruitment/ पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त करें और समय पर आवेदन करें

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही