Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे : पहली बारिश ही धंसी सड़क, 16 जुलाई को पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन, अखिलेश ने साधा निशाना

Advertisement
Advertisement
UP : करोड़ों रूपये खर्च कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया. बड़े ही तामझाम के साथ पीएम मोदी ने 16 जुलाई को उद्घाटन किया. उद्घाटन के दिन यूपी सरकार की तारीफ भी जमकर की गई. लेकिन पहली बारिश के बाद ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे. क्यों कि दो दिनों की बारिश में ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में कई जगह सड़क धंस गयी है. वहीं कई जगहों पर दरारें आ गयी है. डैमेज एक्सप्रेसवे का लोग वीडियो और फोटो बना रहे है. जिसको देखते हुए दरारों को पुट्टी और सीमेंट से ठीक किया जा रहा है. एक्सप्रेस वे की इस तरह से खराब होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. जिससे लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके गंभीर आरोप लगाया है. पढ़ें - गया">https://lagatar.in/gaya-police-arrested-two-notorious-naxalites-recovered-many-items-including-ak-47/">गया

: पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार, एके-47 समेत कई सामान बरामद
इसे भी पढ़ें - लगातार">https://lagatar.in/foreign-exchange-reserves-decreased-for-the-third-consecutive-week-572-712-billion-in-funds-left-reached-a-20-month-low/">लगातार

तीसरे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, 572.712 अरब डॉलर बचा कोष, 20 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की दरार भाजपा का भ्रष्टाचार

अखिलेश यादव ने कहा कि ये हैं भाजपा के तथाकथित नवीनतम विकास के नवीनतम खंडहर! बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ये जो दरार है दरअसल ये भाजपा का भ्रष्टाचार है. जनता को नफ़रत की राजनीति में झोंक कर विकास के नाम पर आटे तक पर वसूले जा रहे पैसों से क्या ऐसा ही विकास होगा. कारवाँ ठहर गया… वो सरकारें तोड़ते रहे… . बता दें कि जब एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ था, तब भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर सवाल उठाया थे. उन्होंने कहा था कि आधे-अधूरे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्दबाजी में किया गया है. अब सड़क के गड्ढे को लेकर एक बार फिर अखिलेश यादव हमलावर हैं. इसे भी पढ़ें - Corona">https://lagatar.in/corona-update-218-new-patients-found-in-jharkhand-in-24-hours-two-died-156-recovered/">Corona

update: झारखंड में 24 घंटे में मिले 218 नये मरीज, दो की मौत, 156 हुए स्वस्थ

जालौन से 195 किलो मीटर की दूरी पर रोड धंस गया

बता दें कि 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था. दो दिनों की बारिश में ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सड़क 2 से 3 फीट तक धंस गई. एक के बाद एक करके कई गाड़ियां गड्ढे में गिरने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं कई यात्री घायल हो गये है. बताया जा राह है कि जालौन से 195 किलो मीटर की दूरी पर रोड धंस गया है. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें - किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-maoist-organization-put-up-posters-and-banners-at-meena-bazar-bus-stand-in-meghahatuburu/">किरीबुरु

: मेघाहातुबुरु के मीना बाजार बस स्टैंड पर माओवादी संगठन ने लगाया पोस्टर व बैनर

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 27 महीने में बनकर तैयार हुआ

बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 27 महीने में बनकर तैयार हुआ है. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास फरवरी 2020 में चित्रकूट जिले के भरतकूप से किया गया था. जिसकी लंबाई 280 किलोमीटर है. एक्सप्रेस वे सीधे दिल्ली से बुंदेलखंड के लोगों को जोड़ा गया है. अब चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर महज 7 घंटे में पूरा किया जा सकता है. लेकिन पहली ही बारिश में सड़क धंसने से इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें - रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-water-tower-built-at-the-cost-of-lakhs-villagers-in-hope-of-water/">रामगढ़:

लाखों की लागत से बना जलमीनार बेकार, पानी की आस में ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही