Search

 
 
 

बगहा के VTR जंगल से जमीन में दफन सिर व धड़ बरामद, 6 दोस्तों की तलाश जारी

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बगहा अनुमंडल के नौरंगिया थाना क्षेत्र स्थित जरलहिया गांव में छह दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त की निर्मम हत्या कर दी.
 

Lagatar Desk :  बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बगहा अनुमंडल के नौरंगिया थाना क्षेत्र स्थित जरलहिया गांव में छह दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त की निर्मम हत्या कर दी.

 

इसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरदिया चांती जंगल में अलग-अलग स्थानों पर दफना दिया.  मृतक की पहचान मुरारी यादव (47 वर्षीय) के रूप में हुई है. इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है.

 

दोस्तों ने बुलाया, फिर नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार, बीते रविवार को मुरारी यादव अपने छह दोस्तों के साथ गया. लेकिन वह वापस नहीं लौटा. जब परिवार ने दोस्तों से संपर्क किया, तो सभी ने अलग-अलग बातें कहीं. इसके बाद परिजनों को शक हुआ और उन्होंने थाने में गुमशुदगी व हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई.

 

जंगल में दफन मिला शव

शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस को हरदिया चांती जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली.  सूचना के आधार पर पुलिस के मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान जमीन से धड़ बरामद किया गया. इसके बाद जब जमीन की खुदाई की गई तो पास में ही दूसरे स्थान पर सिर पाया गया. 

 

पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी मौके पर पहुंचीं और जांच का जायजा लिया. उन्होंने हत्या की पुष्टि करते हुए शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. 

 

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. शुरुआती जांच में दोस्तों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही