Search

 
 
 

चक्रधरपुर के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप कचरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का जला शव

चक्रधरपुर के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप भारत भवन के पीछे मैदान के जलते कचरे के ढेर में एक व्यक्ति समीप जला हुआ शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि भारत भवन के पीछे मैदान की चारदीवारी के समीप कचरों के जलते ढेर से तेज दुर्गन्ध उठने लगी. इसके बाद स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो जलते कचरे के ढेर में एक व्यक्ति का जला हुआ शव पाया.
 
चक्रधरपुर की रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे जले अवस्था में मिले शव को बरामद करती पुलिस.

Shambhu Kumar

Chakradharpur:  शहर के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप भारत भवन के पीछे मैदान के जलते कचरे के ढेर में एक व्यक्ति समीप जला हुआ शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि भारत भवन के पीछे मैदान की चारदीवारी के समीप कचरों के जलते ढेर से तेज दुर्गन्ध उठने लगी. इसके बाद स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो जलते कचरे के ढेर में एक व्यक्ति का जला हुआ शव पाया.

शव के पहचान में जुट गई है पुलिस

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाने को दी.मौके पर चक्रधरपुर थाना के अधिकारियों व जवानों ने मौके पर पहुंचकर जले हुए शव को बरामद किया. वहीं पुलिस शव के पहचान में जुट गई है.घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता मो. अशरफ, दिनेश जेना, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम और मो. नेहाल सहित कई लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही