Search

 
 
 

सरयू राय ने किया 12 करोड़ 38 लाख से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

उद्घाटन और शिलान्यास कार्य संपन्न हो जाने के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि उनका सपना है कि पुल के इस पार का बिष्टुपुर, सोनारी समेत जो भी इलाके हैं, उनकी ही तरह पुल के उस पार भी विकास हो
 
परियोजनाओं का उद्घाटन करते विधायक सरयू राय.

Vishwajeet Bhatt
Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रविवार को कुल 12 करोड़ 38 लाख 60 हजार 952 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस धनराशि में नगर विकास विभाग के मद से 1,55,75,900 रुपये के कार्यों का उद्घाटन हुआ है. ऐसे ही 15वें वित्त आयोग के मद से 7,84,06,752 करोड़ के कार्य का उद्घाटन हुआ. इसके साथ ही नगर विकास विभाग के मद से 2,98,78,300 रुपये के कार्यों का शिलान्यास हुआ. उद्घाटन और शिलान्यास का यह कार्यक्रम डिमना रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ.

पुल उस पार की तरह इस पार हो सुविधाओं का विकास


उद्घाटन और शिलान्यास कार्य संपन्न हो जाने के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि उनका सपना है कि पुल के इस पार का बिष्टुपुर, सोनारी समेत जो भी इलाके हैं, उनकी ही तरह पुल के उस पार भी विकास हो. इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा. संकल्प से ही सिद्धि की प्राप्ति होती है. एक बार हम लोग विकास के ट्रैक पर चल पड़ेंगे तो विकास होगा ही. बस संकल्प लेने की जरूरत है. 


मानगो में थी पानी व बिजली की घोर समस्या


उन्होंने कहा कि पुराने दिनों को याद करें तो मानगो में पानी और बिजली की जबरदस्त समस्या थी. तब यह संकल्प लिया गया था कि मानगो में पानी और बिजली की समस्या दूर करनी है. कई पानी की टंकियां बनाई गईं. धीरे-धीरे पानी की समस्या कम होती चली गई. जो बची हैं, वह भी दूर हो जाएंगी. इसी प्रकार बिजली की समस्या भी लगभग खत्म हो चली है. अब मानगो दो-दो पावरग्रिड से जुड़ गया है. 

समारोह में ये लोग थे मौजूद


इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मानगो नगर निगम के उपायुक्त कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, सहायक अभियंता मयंक मिश्रा, सहायक अभियंता संतोष कुमार, कनीय अभियंता सुबोध दास, जलालुद्दीन अंसारी, विपिन कुमार, महेश कुमार, मानस सतपति, आशुतोष राय, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, महुआ चक्रवर्ती, राजीव सिंह, छोटन मिश्रा, विनोद राय, निसार अहमद, हरेराम सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, संतोष भगत, महेश सिंह, राजू प्रजापति, संजय सिंह, सीमा शर्मा, ममता ठाकुर आदि उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही