Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री श्री शीतला मंदिर टूइलाडूंगरी के फिर अध्यक्ष बने दिनेश, गिरधारी महासचिव

श्री श्री शीतला मंदिर टूइलाडूंगरी की नई कमिटी का रविवार को गठन हुआ. दिनेश कुमार पुनः अध्यक्ष, गिरधारी महासचिव और त्रिवेणी कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए. तीन वर्ष पूर्ण होने पर कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मंदिर एक धार्मिक संस्था है. यहां धर्म और अध्यात्म के कार्यों को बढ़ावा देने वाले लोगों की जरूरत है. इसलिए सभी का समायोजन किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
शपथ ग्रहण के बाद फोटो सेशन कराते मंदिर समिति के पदाधिकारी

Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt): श्री श्री शीतला मंदिर टूइलाडूंगरी की नई कमिटी का रविवार को गठन हुआ. दिनेश कुमार पुनः अध्यक्ष, गिरधारी महासचिव और त्रिवेणी कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए. तीन वर्ष पूर्ण होने पर कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मंदिर एक धार्मिक संस्था है. यहां धर्म और अध्यात्म के कार्यों को बढ़ावा देने वाले लोगों की जरूरत है. इसलिए सभी का समायोजन किया जा रहा है. नए और पुराने लोगों का समायोजन मंदिर की प्रगति की राह बनाएगी. कार्यक्रम में विशेष रूप से समाजसेवी सुकृत दास मानिकपुरी और मणिलाल साहू उपस्थित थे. अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति बनने के बाद दिनेश कुमार ने पूरी कमिटी की घोषणा की. 

ये है पूरी मंदिर कमिटी 

संरक्षक ऐश राम साहू, मणिलाल साहू, वीरेंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष दिनेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू, उपाध्यक्ष परमानंद कौशल, गंगाराम साहू, मंजू ठाकुर, चंद्रिका निषाद शुकालु, महामंत्री गिरधारी लाल साहू, सचिव महावीर प्रसाद, नूतन साहू, मंजू साहू, जितेन्द्र साहू, द्रौपदी साहू, सह सचिव कामेश्वर साहू, दीपक कुमार साहू, महावीर निर्मलकर, विजय मानिकपुरी, मंदिर सचिव खालेश्वर साहू (काली बाबा), मंदिर सह सचिव डॉक्टर शंकर लाल ठाकुर(पुजारी), कोषाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार निषाद,
उप कोषाध्यक्ष मुद्रिका साहू, अंकेक्षक संतोष कुमार साहू, सांस्कृतिक सचिव नरेश कुमार निषाद, दिनेश कुमार साहू सोनू, रोशन साहू, भजन मंडली प्रमुख दयालु निषाद, फूलो देवी, ओम निषाद, कार्यकारणी सदस्य रेमन कुमार, गोविंद साहू, नवीन कुमार साहू, विक्रम कुमार, अनिल कुमार साहू, सूरज प्रकाश, धर्मेंद्र साहू, धर्मराज पप्पू, नागभूषण कौशल, प्रताप साहू, सौरभ कुमार साहू बनाए गए. सलाहकार मंडल मनमोहन लाल साहू, रामप्यारी चंद्रवंशी, रामेश्वर सिंह, तुलसीराम निषाद, अजय कुमार साहू, चंद्रिका प्रसाद, देवेन्द्र कुमार कौशल अनाए गए. सभी ने शपथ ग्रहण किया. संचालन गिरधारी लाल ने व धन्यवाद ज्ञापन परमानंद कौशल ने दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही