Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर बस और ई-रिक्शा में टक्कर, चार यात्री घायल

चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग स्थित बायपास चौक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जबकि कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa :  चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग स्थित बायपास चौक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जबकि कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा.

 

Uploaded Image

 

बताया जाता है कि ई-रिक्शा में सवार यात्री चाईबासा की ओर जा रहे थे. बायपास चौक के समीप चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बस से जा भिड़ा. टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें बैठे चारों यात्री घायल हो गए. 

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा.  चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. हालांकि कुछ यात्रियों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है.

 

इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है. चालक से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही