Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाउन हॉल के पास मारपीट व लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास युवक के साथ मारपीट व लूट मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह के रूप में हुई है और वह बागुनहातु डी-ब्लॉक का रहने वाला है. वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :   जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास युवक के साथ मारपीट व लूट मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह के रूप में हुई है और वह बागुनहातु डी-ब्लॉक का रहने वाला है. वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

 

Uploaded Image

 

पुलिस के अनुसार, घटना 12 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे की है. बारीडीह विद्यापति नगर निवासी अभिषेक गिरि (25 वर्षीय) टाउन हॉल के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर उनकी जेब में रखी नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए.

 

घटना के बाद अभिषेक गिरि ने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर 13 जुलाई को सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. इनमें अमित सिंह, आशिष चौधरी, रितिक सिंह, अभिषेक सिंह और पीयूष का नाम शामिल हैं.

 

पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी के पास से लूटी गई नकदी या अन्य सामान बरामद नहीं हो सका है. इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सुशांत सुंडी कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही