Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी से पटना आ रही बस औरंगाबाद में पलटी, 20 यात्री घायल, तीन की हालत नाजुक

औरंगाबाद में गुरुवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. नगर थाना क्षेत्र में जीटी रोड ओवरब्रिज बाईपास के पास वाराणसी से पटना जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  औरंगाबाद में गुरुवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. नगर थाना क्षेत्र में जीटी रोड ओवरब्रिज बाईपास के पास वाराणसी से पटना जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

अचानक अनियंत्रित होकर पलटी बस

जानकारी के अनुसार, यात्री बस वाराणसी से पटना जा रही थी. इसी दौरान जीटी रोड ओवरब्रिज बाईपास के पास बस अचानक नियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और यात्रियों की चीख-पुकार मच गई.

 

घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया

घटना की खबर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से निकालकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा गया है. 

 

हादसे के कारण का पता लगा रही पुलिस

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है. हालांकि हादसे की सही वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही