Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ RJD का हल्लाबोल, 19 को विशाल राजभवन मार्च

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 19 अगस्त को विशाल राजभवन मार्च निकालेगी. पटना स्थित पार्टी कार्यालय से पार्टी के नेता, विधायक, एमएलसी और कार्यकर्ता बिहार में चल रहे छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई गिरफ्तारियों और पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध जतायेंगे.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 19 अगस्त को विशाल राजभवन मार्च निकालेगी. पटना स्थित पार्टी कार्यालय से निकलने वाले मार्च में आरेजडी के नेता, विधायक, एमएलसी और कार्यकर्ता शामिल होंगे और बिहार में चल रहे छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई गिरफ्तारियों और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जतायेंगे.

 

आरजेडी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर छात्रों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा है. पार्टी ने कहा कि एक ओर छात्र और युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, जबकि दूसरी ओर परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और सरकार की दमनकारी नीतियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

पार्टी ने कहा कि अब छात्रों और युवाओं की आवाज पूरे बिहार की आवाज बनेगी और सभी इनके लिए लड़ाई लड़ेंगे. साथ ही ऐलान किया कि 19 अगस्त को विशाल राजभवन मार्च के जरिए हुंकार भरी जाएगी. 

 

 

संसद में भी उठेगा छात्रों का मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि छात्र आंदोलन के दौरान हुई गिरफ्तारियों और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को आरजेडी बिहार तक सीमित नहीं रखेगी. इस मामले को संसद में भी उठाने की तैयारी की जा रही है. दिल्ली में पार्टी सांसदों के साथ बैठक हुई है, जिसमें इसको लेकर रणनीति बनाई गई है. 

 

 

छात्रों पर गोली चलाने का मुद्दा उठाया

तेजस्वी यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर एके-47 से गोली चलाने की घटना बेहद गंभीर है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था.

 

तेजस्वी ने बताया कि सिवान में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए तीन छात्रों से उन्होंने पटना के मेंदाता अस्पताल में मुलाकात की थी और पार्टी की ओर से आर्थिक मदद भी की गई थी. उनका आरोप है कि घटना के बाद सरकार के बड़े नेताओं ने इस मामले पर पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं दी.

 

उन्होंने कहा कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर मामले को खत्म करने की कोशिश की गई. तेजस्वी ने सिवान के एसपी पर भी कार्रवाई की मांग की और कहा कि अब तक उनका निलंबन क्यों नहीं हुआ, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए.

 

बिहार को पुलिसिया राज्य नहीं बनने देंगे

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में पुलिस के बल पर विरोध की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि आरजेडी बिहार को 'पुलिसिया स्टेट' नहीं बनने देगी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकार के किसी बड़े नेता ने घायल छात्रों से अस्पताल जाकर मुलाकात क्यों नहीं की.

 

तेजस्वी ने कहा कि डीजीपी से मुलाकात के दौरान कार्रवाई का भरोसा दिया गया था, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने सरकार से छात्रों को गिरफ्तार किए जाने के मामले में जवाब देने, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की.

 

तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी इस मामले में जवाब देने और माफी मांगने की मांग की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही