Search

 
 
 

Garhwa : रील बनाने के चक्कर में सोन नदी में डूबीं तीन बच्चियां, एक की मौत, एक की तलाश जारी

जिले के केतार थाना क्षेत्र के पचाडुमर गांव स्थित सोन नदी में रील बनाने के चक्कर में तीन बच्चियां पानी में डूब गईं. ग्रामीणों ने एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जबकि दो बच्चियां पानी की तेज धार में बह गईं. जूली कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि हादसे के तीन दिन बाद भी खुशबू कुमारी का कोई सुराग नहीं मिल सका है.
 

Garhwa : जिले के केतार थाना क्षेत्र के पचाडुमर गांव स्थित सोन नदी में रील बनाने के चक्कर में तीन बच्चियां पानी में डूब गईं. ग्रामीणों ने एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जबकि दो बच्चियां पानी की तेज धार में बह गईं. जूली कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि खुशबू कुमारी का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

 

बताया गया कि सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर तीनों बच्चियां सोन नदी में पानी भरने गई थीं. इस दौरान तीनों वहां रील बनाने लगीं. रील के चक्कर में बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. ग्रामीणों ने एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दो बच्चियां पानी के तेज बहाव में बह गईं.

 

हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने सोन नदी में बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया काफी तलाश के बाद जूली का शव घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर कांडी थाना क्षेत्र के श्रीनगर के पास सोन नदी के किनारे से बरामद किया गया.

 

वहीं हादसे के तीन दिन बाद भी खुशबू कुमारी की तलाश जारी है. परिजन अलग-अलग घाटों पर उसकी खोजबीन कर रहे हैं. वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. खुशबू के परिजनों ने प्रशासन से खोज अभियान में तेजी लाने और विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम उपलब्ध कराने की मांग की है. 

 

इसी बीच जेएमएम नेता दीपक प्रताप देव केतार पहुंचे और जूली के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने लापता खुशबू की तलाश के लिए पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ गोताखोर उपलब्ध कराने की अपील जिला प्रशासन से की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही