Search

 
 
 

Ranchi :  सोशल मीडिया में फेमस होने की होड़, थाना में रील बनाना युवक को पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की अंधी दौड़ युवाओं को किस कदर दीवाना बना रही है, इसका ताजा मामला राजधानी रांची में देखने को मिला है. रातों-रात इंटरनेट पर छाने की चाह में एक युवक ने थाना के अंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जो उसको भारी पड़ गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • थाने में रील बनाना युवक को पड़ा भारी
  • पुलिस ने माफीनामा लिखवाया
  • पीआर बॉन्ड पर छोड़ा

Ranchi :   सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की अंधी दौड़ युवाओं को किस कदर दीवाना बना रही है, इसका ताजा मामला राजधानी रांची में देखने को मिला है. रातों-रात इंटरनेट पर छाने की चाह में एक युवक ने थाना के अंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जो उसको भारी पड़ गया.

 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और युवक को हिरासत में ले लिया. बाद में उससे लिखित माफीनामा लेने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देने के बाद पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया. 

 

Uploaded Image

 

मामला राजधानी रांची के चुटिया थाना का है. जानकारी के अनुसार, साहिल महतो नामक युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के उद्देश्य से थाना परिसर के अंदर रील बनाई और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद यह पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया. 

 

थाने जैसे संवेदनशील परिसर में बिना अनुमति वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने को पुलिस ने गंभीरता से लिया. इसके बाद चुटिया थाना पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी युवक को दबोच लिया. पुलिस ने युवक से पैदल मार्च कराकर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करवाई. साथ ही लिखित माफीनामा भी लिया.

 

इसके बाद उसे दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया. थाने से बाहर आने के बाद युवक ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में मुझसे बड़ी गलती हो गई. मैं अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा हूं और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगा.

 

इस कार्रवाई के जरिए रांची पुलिस ने लोगों, खासकर युवाओं को संदेश दिया है कि थाना या अन्य सरकारी कार्यालय मनोरंजन या रील बनाने की जगह नहीं हैं.  पुलिस ने सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही