Search

 
 
 

Ranchi News: त्योहारी सीजन में पार्किंग चालान से व्यवसायी परेशान, चैंबर ने ट्रैफिक एसपी से मांगी राहत

Ranchi News: बैरिकेडिंग के अंदर व्हाइट लाइन में दोपहिया वाहन पार्क करने पर भी यातायात पुलिस चालान काट रही है. इस कार्रवाई के डर से फिरायालाल चौक स्थित इस बाजार में ग्राहकों का आना कम हो गया है. इसका सीधा असर त्योहारी व्यापार पर पड़ रहा है.
 
शिकायत सुनते चैंबर प्रेसिडेंट

Ranchi News: त्योहारी सीजन में ग्राहकों के वाहनों का चालान कटने से शहर के व्यवसायी परेशान हैं. इसे लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मंगलवार को ट्रैफिक एसपी को पत्र लिखा है. चैंबर ने निर्धारित जगह पर वाहन खड़े होने के बावजूद चालान काटे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ व्यापारिक हितों का भी ध्यान रखा जाए.

इसे भी पढ़ें: 

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने अपनी शिकायत में शास्त्री मार्केट का मुद्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि यहां के दुकानदारों की लगातार शिकायतें आ रही हैं. बैरिकेडिंग के अंदर व्हाइट लाइन में दोपहिया वाहन पार्क करने पर भी यातायात पुलिस चालान काट रही है. इस कार्रवाई के डर से फिरायालाल चौक स्थित इस बाजार में ग्राहकों का आना कम हो गया है. इसका सीधा असर त्योहारी व्यापार पर पड़ रहा है.

 

इस समस्या को लेकर मंगलवार को चैंबर भवन में एक अहम बैठक हुई. इसमें शहर के अन्य क्षेत्रों में हो रही ऐसी ही कार्रवाई पर चर्चा की गई. व्यवसायियों ने प्रशासन से मांग की है कि व्हाइट लाइन के भीतर खड़े वाहनों का बेवजह चालान न काटा जाए. इससे त्योहारी सीजन में ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी. इस बैठक में अध्यक्ष तुलसी पटेल, सह सचिव अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही