Search

 
 
 

बक्सर व पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

पूर्णिया कोर्ट और अब बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. बम की धमकी के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई. कोर्ट परिसर में दहशत का माहौल बन गया.
 

Patna: पूर्णिया कोर्ट और अब बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. बम की धमकी के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई. कोर्ट परिसर में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस भी कोर्ट परिसर पहुंची और आनन-फानन में परिसर को खाली कराया गया. पुलिस कोर्ट परिसर में गहन जांच कर रही है. 


पूर्णिया सिविल कोर्ट को भी धमकी भरा ईमेल मिला. जिसके बाद पुलिस की डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है. कोर्ट के गेट पर सभी का मेटल डिटेक्टर से जांच की गई. वकीलों की भी गेट पर सुरक्षा जांच की गई और जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई.

 


बता दें, हाल के दिनों में पटना सिविल कोर्ट को बार-बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल रही थी. लगातार मिल रहीं धमकी के कारण पुलिस अलर्ट मोड में है. राज्य के सभी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और विशेष सतर्कता बरती जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही