Search

 
 
 

झारखंड में खत्म हुई कैब चालकों की हड़ताल, उबर-रैपिडो की सेवाएं बहाल, ओला का बहिष्कार जारी

28 जून से रांची, जमशेदपुर और बोकारो में ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े करीब 4,000 कैब ड्राइवर तीन दिनों की हड़ताल पर थे. इस दौरान खासकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई जगह ऑटो चालकों ने किराए में 5 से 7 गुना तक बढ़ोतरी कर दी थी.
 

Ranchi: 28 जून से रांची, जमशेदपुर और बोकारो में ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े करीब 4,000 कैब ड्राइवर तीन दिनों की हड़ताल पर थे. इस दौरान खासकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई जगह ऑटो चालकों ने किराए में 5 से 7 गुना तक बढ़ोतरी कर दी थी.


ड्राइवरों की मांग थी कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के अनुरूप किराए में भी बढ़ोतरी की जाए, इसी मुद्दे को लेकर आज झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन की बैठक हुई.


बैठक के बाद यूनियन अध्यक्ष अमित ओझा ने बताया कि उबर ने मिनी, सेडान और 7-सीटर गाड़ियों के बेस किराए को क्रमशः 80, 100 और 120 रुपये करने पर सहमति जताई है. रैपिडो ने भी किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया है. वहीं ओला ने 10 से 25 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने की बात तो कही है, लेकिन अब तक लिखित आश्वासन नहीं दिया है. इसी कारण यूनियन ने फिलहाल ओला के बहिष्कार का फैसला लिया है और ड्राइवरों से उबर व रैपिडो से जुड़ने की अपील की है. यूनियन ने यह भी घोषणा की कि आज से कैब चालकों की हड़ताल समाप्त कर दी गई है और उबर व रैपिडो की सेवाएं सामान्य रूप से फिर से शुरू हो गई हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही