Patna News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रोपवे की सुविधा शुरू करने क योजना है. इसक तहत गयाजी, बोधगया, जहानाबाद, रोहतास और कैमूर के पहीड़ी धार्मिक स्थलों को रोपवे से जोड़ा जाएगा.
राजधानी पटना से सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक गंगा नदी के ऊपर रोपवे बनाने की भी योजना है. यह रोपवे पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) क्षेत्र से सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर तक बनाया जाना है. खास बात यह है कि इसका रास्ता गंगा नदी क ऊपर से गुजर सकता है. इसकी लंबाई 7 किलोमीटर होगी. इस परियोजना को पीपीपी मॉडल पर कराने की योजना है.
इसे भी पढ़ें:
बिहार में पहले चरण के तहत 6 प्रमुख पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की योजना आगे बढ़ाई जा रही है. इनमें गयाजी की ब्रह्मयोनि और प्रेतशिला पहाड़ी, बोधगाया की डुंगेश्वरी पहाड़ी, जहानाबाद की पहाड़ी, रोहतासगढ़ किला और कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम शामिल है.
गयाजी और बोधगया क्षेत्र में रोपवे निर्माण की तीन परियोजनाओं के लिए कुल 35.91 करोड़ खर्च करने की योजना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

