Search

 
 
 

Saraikela News: तीन हार्डकोर नक्सलियों की निशानदेही पर जंगलों से मिला हथियारों का जखीरा, IED नष्ट

सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कुचाई और चांडिल थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद किया है.
 
नक्सलियों के ठिकाने से बरामद जखीरा

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कुचाई और चांडिल थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. वहीं एक आईईडी को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया. 

इसे भी पढ़ें: 

झारखंड पुलिस, 209 कोबरा और 26वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने पुलिस रिमांड पर लिए गए तीन हार्डकोर माओवादियों से पूछताछ के बाद उनके बताए ठिकानों पर छापेमारी कर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.

 

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के अनुसार, पुलिस रिमांड पर लिए गए माओवादियों में सब जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर, 28 वर्ष, निवासी नीमडीह, बंगाल-झारखंड-ओडिशा सीमांत कमेटी के सदस्य मदन महतो उर्फ शंकर महतो, 54 वर्ष, निवासी झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल और सब जोनल कमांडर मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया, 26 वर्ष, निवासी पुरुलिया शामिल हैं.

 

पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर कुचाई थाना क्षेत्र के सिकरम्बा जंगल और चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी के पास दलमा जंगल में अलग-अलग कार्रवाई की गई.

 

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो .303 रायफल, एक INSAS रायफल, एक SLR, दो देशी पिस्टल, विभिन्न हथियारों की 297 जिंदा गोलियां, मैगजीन और चार्जर बरामद किए. इसके अलावा एक IED भी मिला. बरामद IED को BDS टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया.

 

अभियान में सरायकेला एसपी के अलावा SDPO सरायकेला अनुभव भारद्वाज, SDPO चांडिल शिव प्रकाश कुमार, 26वीं वाहिनी SSB के उप समादेष्टा शक्ति सिंह और 209 कोबरा के सहायक समादेष्टा विपुल राज के नेतृत्व में विभिन्न थानों की पुलिस और सुरक्षा बल शामिल रहे.

 

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार और विस्फोटक नक्सली संगठन के पास मौजूद थे और इनका इस्तेमाल सुरक्षा बलों या आम नागरिकों को निशाना बनाने में किए जाने की आशंका थी. मामले में आगे की जांच जारी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही