Search

 
 
 

झारखंड आंदोलनकारी आज अपनी मांगों को लेकर CM आवास घेरेंगे, सुरक्षा सख्त

झारखंड आंदोलनकारी आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही मुख्यमंत्री आवास जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है.
 

Ranchi :  झारखंड आंदोलनकारी आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही मुख्यमंत्री आवास जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. 

 

25 साल बाद भी सम्मान व सरकारी सुविधाएं नहीं मिली

आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य गठन के 25 साल बीत जाने के बाद भी वास्तविक आंदोलनकारियों को वह सम्मान और सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पाई है, जिनके वे हकदार हैं.

 

उनका कहना है कि उन्हें न तो सही पेंशन मिल रही है और न ही अन्य सरकारी लाभ. आरोप है कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है. इसी कारण बड़ी संख्या में आंदोलनकारी आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही