Search

 
 
 

Bihar News: मंत्री का PA बताकर जेल आईजी को किया फोन, कैदी की शिफ्टिंग का बनाया दबाव

केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का पीए बनकर जेल आईजी को फोन करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने इस मामले में अरवल जिले के मेहंदिया निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है.
 
बिहार की खबरें

Patna: केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का पीए बनकर जेल आईजी को फोन करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने इस मामले में अरवल जिले के मेहंदिया निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: 

आरोपी पर केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के पर्सनल असिस्टेंट बनकर आईजी को फोन करना और एक कैदी को दूसरी जेल में शिफ्ट कराने की पैरवी का आरोप है.

 

पुलिस के अनुसार, नीरज ने कुझ दिन पहले जेल आईजी को फोन कर खुद को केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का पीए बताया था. उसने बातचीत के दौरान कहा कि एक कैदी को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए और मंत्री का नाम लेकर जेल प्रशासन पर प्रेशन बनाने की कोशिश की. हालांकि, अधिकारियों को बातचीत पर संदेह हुआ, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई.

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने रिश्तेदार भरत सिंह के लिए फोन किया था. भरत सिंह जमीन विवाद के मामले में गिरफ्तार होकर पहले बेऊर जेल में बंद थे, लेकिन करीब 6 महीने पहले उन्हें भागलपुर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था. आरोपी चाहता था कि उन्हें दोबारा बेऊर जेल भेजा जाए.

 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो साल 2024 में एक-दो महीने तक केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ जुड़ा था. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही