Search

 
 
 

सऊदी अरब में फंसे गिरिडीह के श्रमिक की घर वापसी की मांग तेज, परिवार आर्थिक संकट में

जिले के बगोदर प्रखंड से एक बार फिर प्रवासी श्रमिक के विदेश में फंसने का मामला सामने आया है.
 

Giridih: जिले के बगोदर प्रखंड से एक बार फिर प्रवासी श्रमिक के विदेश में फंसने का मामला सामने आया है. बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको निवासी महेंद्र महतो पिछले छह माह से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं और स्वदेश लौटने में असमर्थ हैं. इस स्थिति से उनका परिवार गहरे आर्थिक और मानसिक संकट का सामना कर रहा है.

 


परिजनों के अनुसार, महेंद्र महतो रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे, लेकिन वहां ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गईं कि वे भारत वापस नहीं लौट पा रहे हैं. घर पर उनकी पत्नी, वृद्ध माता-पिता और तीन बच्चों की जिम्मेदारी है. परिवार का कहना है कि महेंद्र से फोन पर बातचीत हो रही है, लेकिन वे वहां काफी परेशान हैं और जल्द से जल्द अपने वतन लौटना चाहते हैं.


महेंद्र की पत्नी ने बताया कि पति के विदेश में फंसे रहने से परिवार की आजीविका प्रभावित हो गई है. घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है और परिवार लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहा है.प्रवासी मजदूरों के मुद्दों पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने महेंद्र महतो की शीघ्र स्वदेश वापसी की मांग की है. उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में लोग विदेश जाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें शोषण और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे मामलों में सरकार को हस्तक्षेप कर फंसे हुए श्रमिकों की मदद सुनिश्चित करनी चाहिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही