Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डेंगू रोकने के लिए रांची में तेज हुआ अभियान, रोज 7 वार्डों में हो रही जांच

राजधानी रांची में डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को शहर के अलग-अलग वार्डों में डेंगू सर्विलांस अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंची और बुखार से पीड़ित लोगों की जानकारी जुटाई. साथ ही संभावित डेंगू मरीजों की पहचान करने का भी प्रयास किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची में डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को शहर के अलग-अलग वार्डों में डेंगू सर्विलांस अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंची और बुखार से पीड़ित लोगों की जानकारी जुटाई. साथ ही संभावित डेंगू मरीजों की पहचान करने का भी प्रयास किया गया.

 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर के हर दिन 7 अलग-अलग वार्डों में यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को समय रहते नियंत्रित किया जा सके.

 

Uploaded Image

स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर जांच करती हुई

इसे भी पढ़ें - 

 

अभियान के दौरान टीम ने कूलर, पानी की टंकी, गमले, पुराने टायर और पानी जमा होने वाले अन्य स्थानों की जांच की. लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने और कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गई.

 

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं. उन्होंने लोगों से पूरे बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और मच्छरों से बचाव के अन्य उपाय अपनाने की भी अपील की.

 

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रांची जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभाग का मानना है कि लोगों के सहयोग से ही डेंगू मुक्त और स्वस्थ रांची का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही