Ranchi News: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए रांची जिले में 22 और 23 अगस्त को विशेष शिविर लगाए जाएंगे.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर का आयोजन होगा. यह द्वितीय और अंतिम विशेष शिविर होगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथि पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें:
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरना होगा. इसके लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है. ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाएगी और जो झारखंड के किसी मतदान केंद्र क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे आवेदन कर सकते है.
यदि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों की मतदाता सूची में दर्ज हैं, जबकि वे वर्तमान में एक ही स्थान पर रह रहे हैं, तो उनके नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है.
फॉर्म-6 और फॉर्म-8 ऑनलाइन भरने की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके लिए मतदाता ECINET App का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

