Ranchi News : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने गुरुवार को रांची सदर अस्पताल का दौरा किया. टीम ने झारखंड में NHM के तहत चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों और आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
टीम में NHM बिहार के अपर कार्यपालक निदेशक स्पर्श गुप्ता, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कंचन कुमारी और क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह शामिल थे.
टीम ने सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह, डॉ अखिलेश झा, डॉ रचित भूषण और आयुष्मान समन्वयक आशीष रंजन समेत अन्य डॉक्टरों से बातचीत की.
अधिकारियों ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान आयुष्मान योजना के तहत दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं, कर्मचारियों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई.
बिहार की टीम ने आयुष्मान योजना के तहत सदर अस्पताल में हो रहे काम की सराहना की. टीम ने यह भी जानकारी ली कि इन व्यवस्थाओं को बिहार में किस तरह लागू किया जा सकता है.
टीम ने NHM के तहत चल रहे कार्यक्रमों के कामकाज और मरीजों को जमीनी स्तर पर मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली. अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने टीम को जरूरी जानकारी दी.
स्वास्थ्य समिति के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अनुभव और बेहतर काम करने के तरीकों को साझा करना है. इससे स्वास्थ्य योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने और उनकी निगरानी मजबूत करने में मदद मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

