Search

 
 
 

परीक्षा रद्द से नहीं खुलेगा राज, बाबूलाल ने सरकार से CBI जांच की मांग की

Ranchi News: JSSC और JPSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा रद्द करने से पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी. उन्होंने पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है.
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते बाबूलाल

Ranchi News: JSSC और JPSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा रद्द करने से पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी. उन्होंने पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है.

 

प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है. उनका आरोप है कि परीक्षा में गड़बड़ी के पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि दोषियों तक पहुंचा जा सके.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

CID की जांच पर भी बाबूलाल ने सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि CID पहले हाईकोर्ट को यह बता चुकी है कि नौकरियों की बिक्री के सबूत नहीं मिले हैं. ऐसे में राज्य की जांच एजेंसी पर भरोसा करना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि CBI जांच से ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सकती है.

 

बाबूलाल ने दावा किया कि छात्रों को नेपाल, पश्चिम बंगाल के नेमतपुर और झारखंड के अलग-अलग होटलों में ले जाकर परीक्षा के सवाल रटवाए गए थे. उन्होंने कहा कि अगर यह सच है, तो यह बहुत गंभीर मामला है और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगना चाहिए.

 

उन्होंने JSSC के चेयरमैन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 2024 से पद पर रहने के बावजूद अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. बाबूलाल ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों और बिचौलियों को बचाने में लगी है.

 

कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरी से जुड़े इस पूरे मामले में कांग्रेस की भी भूमिका है. उन्होंने राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए. हालांकि  इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही