Search

 
 
 

स्वीकृत योजनाओं के टेंडर रद्द कराना ओछी राजनीति : कमलेश सिंह

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़क योजनाओं के टेंडर रद्द किए जाने को लेकर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने इसे ओछी राजनीति बताते हुए कहा कि यदि कार्य समय पर शुरू होता, तो आज सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हो चुके होते.
 

Palamu :   भाजपा नेता व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़क योजनाओं के टेंडर रद्द किए जाने को लेकर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने इसे ओछी राजनीति बताते हुए कहा कि यदि कार्य समय पर शुरू होता, तो आज सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हो चुके होते. 

 

कुछ संवेदक मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया टेंडर रद्द

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दर्जनों सड़क योजनाओं को स्वीकृति दिलाकर निविदा (टेंडर) प्रक्रिया भी पूरी कराई गई थी, ताकि चुनाव से पहले क्षेत्र में विकास कार्य शुरू हो जाए. लेकिन वर्तमान विधायक ने जानबूझकर इन योजनाओं को रोकने के उद्देश्य से टेंडर रद्द करवा दिए.  उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई विधायक के कुछ संवेदक मित्रों को फायदा पहुंचाने और पुराने टेंडरों को निरस्त कर नई निविदा प्रक्रिया से राजनीति चमकाने का प्रयास है. लेकिन जनता सब समझती है.


भ्रष्टाचार और विकास अवरुद्ध करने का आरोप

कमलेश सिंह ने झारखंड सरकार को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार बताया और कहा कि टेंडर रद्द करना जनता के साथ धोखा है. उन्होंने पूछा कि आखिर सिर्फ हुसैनाबाद विधानसभा में ही टेंडर क्यों रद्द किए गए. उन्होंने कहा कि नौ महीने बाद टेंडर रद्द करने की वजह विभागीय मुख्य अभियंता को स्पष्ट करनी होगी. साथ ही निविदा में भाग लेने वाले संवेदकों को ब्याज सहित पैसा लौटाना होगा. सिंह ने कहा कि संवेदक इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय का रुख भी कर सकते हैं. 

 

नई योजनाओं को स्वीकृति दिलाएं विधायक 

कमलेश सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि विधायक में दम है तो नई योजनाओं की स्वीकृति दिलाकर निविदा प्रकाशित करवाएं, न कि पुरानी योजनाओं को रद्द कर विकास विरोधी रवैया अपनाएं. उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है, राजनीतिक स्वार्थ नहीं. ओछी राजनीति से कुछ हासिल नहीं होगा. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही