Ranchi : जेपीएससी और जेएसएससी पास अभ्यर्थियों ने नौकरी से निकाले जाने के बाद आंदोलन तेज कर दिया है. अभ्यर्थियों ने गुरुवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा मोरहाबादी मैदान से होकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा. इस दौरान मेन रोड, कचहरी रोड, कोकर रोड और करमटोली जाने वाले रास्ते में भीषण जाम लग गया. उन्होंने नियुक्ति रद्द करने का फैसला तुरंत वापस लेने की मांग की.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मेन रोड पूरी तरह जाम हो गया. कोकर रोड में भी लालपुर तक जाम लग गया. सर्कुलर रोड में घंटों गाड़ियां रूकी रहीं. कचहरी रोड का भी यही हाल रहा.
अभ्यर्थी न्याय दो या फांसी दो का नारा लगा रहे थे. सैंकड़ों अभ्यर्थी अल्बर्ट एक्का चौक पर काफी देर तक जमे रहे. इससे लोगों को भारी परेशानी हुई. जाम हटने में करीब एक घंटा का समय लगने की उम्मीद है.
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि वे वर्षों की कड़ी मेहनत और मेरिट के आधार पर चयनित हुए हैं. कई अभ्यर्थी विभागों में नियमित रूप से अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं. ऐसे में पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करना सरासर गलत है.
उन्होंने मांग की कि यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो केवल दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. निर्दोष चयनित कर्मियों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जाना चाहिए. अभ्यर्थियों ने साफ किया कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

