Search

 
 
 

JSSC-CGL के चयनित अभ्यर्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, नियुक्ति को लेकर की आवाज बुलंद

Ranchi  News : JSSC CGL के चयनित और हाल में बर्खास्त किए गए अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और सरकार से अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की.
 
अभ्यर्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Ranchi News : JSSC CGL के चयनित और हाल में बर्खास्त किए गए अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और सरकार से अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय तक मेहनत और चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नियुक्ति मिली थी, लेकिन बाद में उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई. इससे हजारों चयनित अभ्यर्थियों के सामने रोजगार और भविष्य का संकट खड़ा हो गया है.

 

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्रों ने सरकार से मामले का स्थायी समाधान निकालने, चयनित अभ्यर्थियों के हित में फैसला लेने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की. छात्रों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे.

Uploaded Image

तिरंगा यात्रा निकाल JSSC-CGL रद्द वापस लेने की मांग की

 

अभ्यर्थियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना है. छात्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द इस मामले में सकारात्मक पहल करेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही