Ranchi News: CGL परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों की जांच के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 17 अधिकारियों की विशेष जांच टीम गठित की है. टीम का नेतृत्व एडीजी मनोज कौशिक करेंगे. मुख्यालय ने जांच के लिए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को टीम में शामिल किया है.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जांच टीम में आईजी अनूप बिथेरे और डीआईजी वाइएस रमेश, आईपीएस निधि द्विवेदी, आईपीएस पूज्य प्रकाश, आईपीएस रोशन गुड़िया, आईपीएस सौरभ, आईपीएस श्रुति, समेत कुल 17 अधिकारी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:
बताया जा रहा है कि झारखंड के डीजीपी तदास मिश्रा CGL मामले को लेकर सख्त हैं. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित यह टीम परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की गहन जांच करेगी और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

