Search

 
 
 

JSSC CGL: प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी, कहा- बिना वजह नियुक्ति रद्द करना अन्याय

Ranchi News: नियुक्ति रद्द होने से आक्रोशित JSSC CGL अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के मुख्य गेट पर तिरपाल तानकर डेरा डाल दिया है. बारिश और खराब मौसम के बावजूद अभ्यर्थी वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए हैं. उनका कहना है कि जब तक नियुक्ति बहाल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.
 
प्रोजेक्ट भवन के बाहर अभ्यर्थियों ने लगाया टेंट

Ranchi News: नियुक्ति रद्द होने से आक्रोशित JSSC CGL अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के मुख्य गेट पर तिरपाल तानकर डेरा डाल दिया है. बारिश और खराब मौसम के बावजूद अभ्यर्थी वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए हैं. उनका कहना है कि जब तक नियुक्ति बहाल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

धरनास्थल पर अभ्यर्थी हाथों में तख्तियां लेकर बैठे हैं. इन तख्तियों पर JSSC CGL नियुक्ति बहाल करो, बिना वजह नियुक्ति रद्द अन्याय है और न्याय दो या फांसी दो जैसे नारे लिखे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई महीनों से विभागों में सेवा दे रहे थे. अब अचानक उनकी नियुक्ति पर संकट आ गया है. कई युवाओं ने रेलवे, पुलिस और जेई की पुरानी नौकरियां छोड़कर यह पद जॉइन किया था. अब उनका पूरा करियर अधर में लटक गया है.

इसे भी पढ़ें: 

अभ्यर्थियों ने कहा कि लगभग दो हजार चयनित युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इनमें से अधिकांश युवा मध्यमवर्गीय और मजदूर परिवारों से आते हैं, जिनके कंधों पर पूरे घर की जिम्मेदारी है. बिना किसी गलती के नौकरी छिन जाने से परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है. 

 

दिलचस्प बात यह रही कि एक तरफ पिछले 25 दिनों से चल रहा जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का धरना समाप्त हुआ और वहां से तिरपाल उखाड़ा जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ, प्रोजेक्ट भवन के गेट पर चयनित अभ्यर्थियों ने नया तिरपाल गाड़कर मोर्चा खोल दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही