Search

 
 
 

पंचायत चुनाव में खर्च का हिसाब नहीं देने वाले प्रत्याशियों को तीन साल तक चुनाव लड़ने पर पाबंदी

Ranchi :  राज्य निर्वाचन आयोग ने जिन प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगायी है, सभी रामगढ़ जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित है. पंचायती राज अधिनियम और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में निहित प्रावधानों के अनुसार, हर प्रत्याशियों को अपने चुनाव खर्च का हिसाब देने की बाध्यता है. राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है.
 
झारखंड निर्वाचन आयोग

Ranchi/Ramgarh :  राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान खर्च का हिसाब नहीं देने वाले 10 प्रत्याशियों को तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. जिन प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगायी गयी है, उन्होंने 2022 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का खर्च का हिसाब नहीं दिया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिन प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगायी है, सभी रामगढ़ जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित है. पंचायती राज अधिनियम और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में निहित प्रावधानों के अनुसार, हर प्रत्याशियों को अपने चुनाव खर्च का हिसाब देने की बाध्यता है. राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है.

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने वाले प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. लेकिन कोई प्रत्याशी चुनाव खर्च नहीं देने से संबंधित कोई न्योयोचित कारण नहीं बता सका.

 

इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने रामगढ़ के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर 10 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए पाबंदी लगा दी है. प्रतिबंध लगाने से संबंधित आदेश पांच नवंबर 2026 को जारी किया गया. चुनाव लड़ने पर लगाया गया प्रतिबंध आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावित होगा.

 

इन प्रत्याशियों पर लगाया गया प्रतिबंध

निर्वाचन क्षेत्र प्रत्याशी    
रामगढ़/02/मांडू सविता देवी
रामगढ़/02/मांडू सुमति देवी
रामगढ़/04 /मांडू  मिथिलेश महतो
रामगढ़/04 /मांडू त्रिभुवन प्रसाद
रामगढ़/04 /मांडू अरविंद कुमार
रामगढ़/06/पतरातू      खुशबु देवी
रामगढ़/06/पतरातू      झरी मुंडा
रामगढ़/06/पतरातू      रंजीत कुमार यादव
रामगढ़/08/पतरातू रामफल बेदिया    
रामगढ़/ 15/गोला उषा देवी

   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही