Search

 
 
 

फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले के विरोध में कैंडल मार्च, 5 हजार लोग हुए शामिल

Ranchi News: कैंडल मार्च के माध्यम से सभा ने पुलिस और प्रशासन से घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने की अपील की. इसके साथ ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने, फादर बेनेदिक्त बारला को सुरक्षा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की गई. सभा ने कहा कि कैंडल मार्च किसी व्यक्ति या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि हिंसा के खिलाफ, न्याय की मांग और समाज में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने के उद्देश्य से यह मार्च  निकाला गया है.
 
कैंडल मार्च
  • डंगराटोली चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला मार्च

Ranchi News: खूंटी में 20 अक्टूबर को फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में रांची भिखारिएट कैथोलिक सभा के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला गया. इसमें रांची भिखारिएट के विभिन्न पैरिशों से करीब 5 हजार लोग शामिल हुए. शाम 5 बजे डंगराटोली चौक से मार्च शुरू हुआ. जो जेल रोड मेन रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा. हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल लोगों ने हमले की निंदा की और अज्ञात हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

इसे भी पढ़ें - 

 

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

कैंडल मार्च के माध्यम से सभा ने पुलिस और प्रशासन से घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने की अपील की. इसके साथ ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने, फादर बेनेदिक्त बारला को सुरक्षा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की गई. सभा ने कहा कि कैंडल मार्च किसी व्यक्ति या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि हिंसा के खिलाफ, न्याय की मांग और समाज में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने के उद्देश्य से यह मार्च  निकाला गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही