Search

 
 
 

रिम्स के रेस्ट हाउस में कैंटीन शुरू, अब भोजन के लिए नहीं भटकेंगे मरीज के परिजन

रिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मरीजों के परिजनों को भोजन के लिए भटकना पड़ रहा था, लेकिन अब उन्हें राहत मिली है. अस्पताल प्रबंधन ने परिजन विश्राम गृह के ग्राउंड फ्लोर में कैंटीन की व्यवस्था शुरू कर दी है, जहां आसानी से भोजन उपलब्ध होगा.
 

Ranchi : रिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मरीजों के परिजनों को भोजन के लिए भटकना पड़ रहा था, लेकिन अब उन्हें राहत मिली है. अस्पताल प्रबंधन ने परिजन विश्राम गृह के ग्राउंड फ्लोर में कैंटीन की व्यवस्था शुरू कर दी है, जहां आसानी से भोजन उपलब्ध होगा.

 

अतिक्रमण हटाने के दौरान परिसर से खाने-पीने के ठेले और खोमचे हटा दिए गए थे. इसके बाद कुछ ठेले दूर-दराज में लगने लगे, जिससे परिजनों को भोजन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी. साथ ही साफ-सुथरा और हाइजेनिक खाना मिलना भी एक बड़ी समस्या बन गई थी.

 

नई कैंटीन शुरू होने से अब परिजनों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां भोजन की कीमतें भी इस तरह तय की गई हैं कि गरीब और असहाय मरीजों के परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े.

 

इधर, स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 17 और 18 अप्रैल को रिम्स में दो दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन ब्रेस्ट कैंसर टुडे आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और शोधकर्ता भाग लेंगे. कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही