Search

 
 
 

RU ने नर्सिंग छात्रों को दी राहत, रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई

रांची विश्वविद्यालय ने नर्सिंग कोर्स के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन किया है. बी.एससी बेसिक नर्सिंग (2024-28)बी.एससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग (2024-26) और एम.एससी नर्सिंग (2024-26) सत्र के छात्रों को अब आवेदन जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने नर्सिंग कोर्स के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन किया है. बी.एससी बेसिक नर्सिंग (2024-28)बी.एससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग (2024-26) और एम.एससी नर्सिंग (2024-26) सत्र के छात्रों को अब आवेदन जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है.

 

नए निर्देश के मुताबिक छात्र 20 अप्रैल 2026 तक बिना विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. वहीं, 23 अप्रैल 2026 तक 300 प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की अनुमति दी गई है.विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी. यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही