Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला में कार-बाइक की टक्कर, जनगणना ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों की मौत

कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई. दुर्घटना कोटबो मोड़ के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया.
Advertisement
Advertisement

Gumla : कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई. दुर्घटना कोटबो मोड़ के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया.

 

जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षक जनगणना कार्य के लिए कामडारा प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी.

 

मृतकों की पहचान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरटोली के शिक्षक धनेश्वर गोप, निवासी केनालोया गांव तथा पारा शिक्षक बहुरन सिंह, निवासी सेमरटोली गांव के रूप में हुई है. दोनों एक ही बाइक पर सवार थे.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही