Search

 
 
 

Ramgarh News: गड्ढे में गिरी मवेशी लोड कार, तीन तस्कर फरार

Ramgarh News: ग्रामीणों ने वाहन की जांच की, तो उसमें तीन गायें बंधी हुई हालत में मिली. सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता रंजीत प्रजापति और ग्रामीणों ने गायों को बाहर निकालकर चारा-पानी उपलब्ध कराया तथा पशु चिकित्सक से उपचार कराया.
 
कार में ठूंसकर मवेशी की तस्करी

Ramgarh News: गोला थाना क्षेत्र के हेसापोड़ा पंचायत अंतर्गत टुंगरीडीह में शुक्रवार तड़के गौ तस्करी का मामला सामने आया. तेज रफ्तार महिंद्रा XUV अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद वाहन में सवार तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें: 

ग्रामीणों ने वाहन की जांच की, तो उसमें तीन गायें बंधी हुई हालत में मिली. सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता रंजीत प्रजापति और ग्रामीणों ने गायों को बाहर निकालकर चारा-पानी उपलब्ध कराया तथा पशु चिकित्सक से उपचार कराया.

 

मौके पर पहुंची गोला थाना पुलिस ने XUV को जब्त कर लिया और गायों को गौशाला में रखवाया. थाना प्रभारी के अनुसार वाहन के नंबर से गाड़ी मालिक का नाम दिनेश सामने आया है. पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर वाहन मालिक और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

बजरंग दल गोला प्रखंड गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा और हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दिपक मिश्रा ने घटना पर नाराजगी जताते हुए फरार तीनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गौवंश की अवैध ढुलाई रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाने की भी मांग की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही