Search

 
 
 

बेड़ो में कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी, कार चालक की मौत

Ranchi News : प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जतायी जा रही है. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
 
कार ट्रेलर में घुसी

Ranchi News : बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार तड़के सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी. हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

कार और ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों लोग अंदर फंस गये. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया.

 

प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जतायी जा रही है. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है. 

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही