Search

 
 
 

डीजीपी की हाईलेवल बैठक के कुछ घंटे बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जमशेदपुर

Jamshedpur News : ओल्ड बाराद्वारी के फुलबस्ती में रात करीब 11:15 बजे स्कूटी सवार दो अपराधियों ने घर के बाहर खड़े मो. राजा पर चार से पांच राउंड फायरिंग की. इस दौरान राजा की बांह में दो गोलियां लगीं. फायरिंग के बाद दोनों आरोपी सफेद रंग की स्कूटी से एमजीएम अस्पताल मोड़ की ओर फरार हो गये.
 
गोलियों की तड़तड़ाहट

Jamshedpur News : शहर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर गुरुवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा ने वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल क्राइम मीटिंग की. बैठक में हाल की आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी. लेकिन बैठक के कुछ ही घंटे बाद गुरुवार देर रात सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का फुलबस्ती इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा.

 

डीजीपी की बैठक के बाद हुई गोलीबारी ने जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय अधिकारियों के स्तर पर लगातार समीक्षा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर में अपराधी बेखौफ होकर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. 

 

अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

ओल्ड बाराद्वारी के फुलबस्ती में रात करीब 11:15 बजे स्कूटी सवार दो अपराधियों ने घर के बाहर खड़े मो. राजा पर चार से पांच राउंड फायरिंग की. इस दौरान राजा की बांह में दो गोलियां लगीं. फायरिंग के बाद दोनों आरोपी सफेद रंग की स्कूटी से एमजीएम अस्पताल मोड़ की ओर फरार हो गये. 

 

अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोग घरों से बाहर निकल आये. सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखे बरामद किये. घायल राजा को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है.

 

इसे भी पढ़ें

 

विवाद के बाद युवक को मारी गोली

राजा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच बाराद्वारी देवनगर आश्रम के पास उसका साकची जामा मस्जिद के पीछे रहने वाले इस्मायलु और काशीडीह निवासी कोदू से विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद वहां भीड़ जुट गयी और उसके साथ मारपीट की गयी. इसके बाद राजा ने अपने दोस्तों को फोन कर मदद मांगी और किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा.

 

राजा के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे वह घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था. इसी दौरान सफेद स्कूटी से इस्मायलु और कोदू वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग शुरू कर दी. चार से पांच गोलियां चलायी गयीं, जिनमें दो गोलियां उसकी बांह में लगीं. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गये. घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही