Search

 
 
 

जामताड़ा में अनियंत्रित होकर कार पलटी, पश्चिम बंगाल से बाबा धाम दर्शन करने जा रहे नवदंपती समेत चार घायल

Jamtara :  मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी शंभू बरनवाल (56), उनकी पत्नी ज्योति बरनवाल (50), पुत्र और नवविवाहिता बहू नंदिनी बरनवाल (28) कार से देवघर जा रहे थे. बताया जाता है कि शादी महज दो दिन पहले हुई थी. विवाह के बाद नवदंपती परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने निकला था.
 
कार पलटी

Jamtara :  जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा के समीप शुक्रवार अहले सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस हादसे में बाबा बैद्यनाथ दर्शन करने जा रहे नवदंपती समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी शंभू बरनवाल (56), उनकी पत्नी ज्योति बरनवाल (50), पुत्र और नवविवाहिता बहू नंदिनी बरनवाल (28) कार से देवघर जा रहे थे. बताया जाता है कि शादी महज दो दिन पहले हुई थी. विवाह के बाद नवदंपती परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने निकला था.

 

इसे भी पढ़ें

नवविवाहिता के सिर में आई गंभीर चोट

परिजनों के मुताबिक, शंभू बरनवाल के पुत्र को अचानक झपकी आ गई. इससे वाहन पर उसका नियंत्रण हट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में नवविवाहिता नंदिनी बरनवाल के माथे पर गंभीर चोट आई है. उनके सिर में कई टांके लगाने पड़े हैं.

 

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

वहीं, शंभू बरनवाल ने सीने में दर्द की शिकायत की है. जबकि उनकी पत्नी ज्योति बरनवाल भी घायल हुई हैं. घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल पहुंच गए. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही