Search

 
 
 

रांची में भाड़े पर ली गई गाड़ी को दूसरे के हाथों बेचने का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ranchi News : पुलिस ने बताया कि विश्वजीत सिंह पर कांके समेत कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. उस पर फायरिंग हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं और वह इस मामले में रांची पुलिस की ओर से वारंटी है. पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी.
 
गिरफ्तार आरोपी

Ranchi News : पुलिस ने राजधानी रांची में एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो किराए पर गाड़ियां लेता था और फिर खुद को मजबूर बताकर फर्जी कागजात के सहारे उन्हें बेच देता था. ओरमांझी थाना पुलिस ने इस मामले में बूटी मोड़ में रहने वाली महिला ज्योति उर्फ बॉबी और उसके दो सहयोगी मनोज श्रीवास्तव और विश्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस ने बताया कि विश्वजीत सिंह पर कांके समेत कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. उस पर फायरिंग हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं और वह इस मामले में रांची पुलिस की ओर से वारंटी है. पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी.

 

जानकारी के मुताबिक, महिला पहले किराये पर गाड़ी लेती थी और अपने गैंग के मेंबर के माध्यम से दूसरे कस्टमर को बेचने का काम करती थी. अब तक इन लोगों ने कई लोगों को ठगने का काम किया है. पुलिस जांच में 25 भुक्तबोगी सामने आए हैं जिनके बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में चार गाड़ियों को भी जब्त किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही